गजरौला में यश मित्तल हत्याकांड : मुख्य आरोपी शुभम चौधरी गिरफ्तार, नैनीताल में छिपाए थे सबूत -

A G SHAH
0


रिपोर्ट राजेश कुमार यादव

ग्रेटर नोएडा  : ग्रेटर नोएडा के कारोबारी प्रदीप मित्तल के बेटे यश मित्तल की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी शुभम चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि यश मित्तल हत्याकांड में शुभम चौधरी मुख्य आरोपी था। इसी ने हत्या को अंजाम देने के बाद फिरौती भी मांगी थी। हत्या के बाद से ही ये फरार चल रहा था। आरोपी शुभम अमरोहा से गौतमबुद्ध नगर जेल में शिफ्ट करने के बाद अहम सबूतों को इकठ्ठा कर लिया गया है। 

कब और कैसे हुई घटना

 इस हत्याकांड में एक अहम वीडियो पुलिस को मिली था। वीडियो में दिखाई दे रहा था कि 26 फरवरी 2024 की दोपहर को रचित और सुशांत अपने दोस्त यश मित्तल को बेनेट विश्वविद्यालय के गेट से ले जा रहे हैं। रचित और सुशांत अपने साथ यश मित्तल को स्विफ्ट गाड़ी में बैठ कर ले गए। वीडियो में इसे साफ देखा जा सकता था। फिलहाल, ग्रेटर नोएडा पुलिस इस हत्याकांड में सभी सबूत को एकजुट करने में लगी रही। इस मामले में अमरोहा पुलिस का मुखबिर कहे जाने वाले शुभम चौधरी पुत्र भीषम चौधरी को जिला कारागार गौतमबुद्धनगर से लाया गया है। पूछताछ के बाद नैनीताल कालाडुंगी के जंगलो से घटना में प्रयोग की गाड़ी और फोन बरामद कर लिया गया है। शुभम पुलिस का मुखबिर था। इसलिए उसका पूरी उम्मीद थी कि इस हत्याकांड के बाद वह पकड़ा नहीं जाएगा। हालांकि, अब वह गिरफ्तार है। 

शुभम चौधरी कैसे बना अमरोहा पुलिस का मुखबिर

सूत्रों के मुताबिक अमरोहा पुलिस को शुभम चौधरी लूट की सूचना देता था। जानकारी के मुताबिक शुभम चौधरी एक सुनार है, इसलिए उसको पता है कि सोने की लूटी हुई चीजों को कहां बेचा जा सकता है। इसकी जानकारी वह अमरोहा पुलिस को गोपनीय रूप से देता था। कुल मिलाकर मुख्य आरोपी अमरोहा पुलिस का मुखबिर है। हालांकि, इस बात की पुष्टि पुलिस ने नहीं की है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top