थाना तुर्कपट्टी क्षेत्रांतर्गत एनएच 28 पर अहिरान मोड़ के पास तीन अंतर्राज्यीय गो-तस्कर पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार, कंटेनर वाहन से वध हेतु तस्करी कर ले जायी जा रही 32 राशि गोवंश व 03 अदद अवैध शस्त्र बरामद-

A G SHAH
0


रिपोर्ट राजेश कुमार यादव

कुशीनगर

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर  धवल जायसवाल के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री अभिनव त्यागी एवं अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्री अभिषेक प्रताप अजेय के नेतृत्व में अपराध व अपराधियों एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा पशु तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 06.04.2024 को प्रभारी निरीक्षक हाटा मय टीम व थानाध्यक्ष तुर्कपट्टी मय टीम व थानाध्यक्ष पटहेरवा मय टीम द्वारा थाना तुर्कपट्टी क्षेत्रान्तर्गत गोरखपुर कसया एन0एच0 28 पर कुकुत्था नदी से पहले अहिरान मोड़ के पास चेकिंग की जा रही थी कि एक कंटेनर आते दिखाई दी जिसको रोकने का प्रयास किया गया तो उसमें सवार अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर कंटेनर चढाकर कुचल कर मारने तथा जान से मारने की नीयत से गोली चलायी गयी। जवाबी प्रतिरक्षा में अभियुक्त 01-चाँद उर्फ जुल्फिकार पुत्र मो0 अंसार साकिन मंझनपुर थाना मंझनपुर जनपद कौशाम्बी, 02-झब्बू उर्फ अयुब पुत्र महबूब साकिन रहमतपुर थाना काँट जनपद शाहजहांपुर व 03-आरिफ पुत्र जफर मियां साकिन रहमतपुर थाना काँट जनपद शाहजहांपुर घायल हो गये जिनको गिरफ्तार कर लिया गया तथा घायल अभियुक्तों को तत्काल जिला अस्पताल इलाज हेतु भेजा गया। अभियुक्तों के कब्जे/मौके 03 अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर व 06 अदद फायर शुदा खोका कारतूस 315 बोर व 06 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक अदद कंटेनर वाहन सं0 UP 21 CN 2402  से 32 अदद गोवंशीय पशु जिनमे से 28 राशि बैल तथा 04 राशि गाय की बरामदगी की गयी। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 112/2024 धारा 307 भादवि0, 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण व 11 पशु क्रुरता अधिनियम व 3/25/27 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।


पंजीकृत अभियोगः-

मु0अ0सं0 112/2024  धारा 307 भादवि0, 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण व 11 पशु क्रुरता अधिनियम व 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर

घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण-

1- चाँद उर्फ जुल्फिकार पुत्र मो0 अंसार साकिन मंझनपुर थाना मंझनपुर जनपद कौशाम्बी (घायल)

2- झब्बू उर्फ अयुब पुत्र महबूब साकिन रहमतपुर थाना काँट जनपद शाहजहांपुर (घायल)

3- आरिफ पुत्र जफर मियां साकिन रहमतपुर थाना काँट जनपद शाहजहांपुर (घायल)

अभियुक्त चांद उर्फ जुल्फिकार का अपराधिक इतिहास-

1-मु0अ0सं0 298/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, 11 पशु क्रुरता निवारण अधि0 व धारा 420, 467, 473 भादवि0 थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर

2- मु0अ0सं0 09/2020 धारा 3/5A/8 गौवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रुरता निवारण अधि0 थाना हाटा जनपद कुशीनगर

3-मु0अ0सं0 10/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट  थाना हाटा जनपद कुशीनगर

4-मु0अ0सं0 403/2020 धारा 188/269 भादवि0 थाना मंझनपुर जनपद कौशाम्बी

5-मु0अ0सं0 332/2015 धारा 3/5/8 गौवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रुरता निवारण अधि0 थाना अतर्रा जनपद बांदा

6- मु0अ0सं0 333/2015 धारा 60,72 आबकारी अधि0 थाना अतर्रा जनपद बांदा

अभियुक्त झब्बू उर्फ अयुब का अपराधिक इतिहास-

1-मु0अ0सं0 34/2020 धारा 3/5A/8 गौ0 निवारण अधि0 व 11 पशु क्रुरता निवारण अधि0 व मोटरयान अधि0 207, 1988  थाना औराई जनपद भदोई

2- मु0अ0सं0 293/2020 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट थाना औराई जनपद भदोई

बरामदगी का विवरणः-

1. कुल 32 राशि गोवंश जिसमे 28 राशि बैल व 04 राशि गाय

2. एक अदद कंटेनर (वाहन सं0 UP 21 CN 2402)

3. 03 अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर  

4. 06 अदद फायर शुदा खोका कारतूस 315 बोर 

5. 06 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर

6. एक अदद लकड़ी का ठिहा

7. एक अदद बांका 

8. रस्सी के टुकड़े

9. 2800/- रुपये नगद

10. 02 अदद स्मार्ट फोन व 01 अदद की-पैड मो0 फोन

गिरफ्तार करने वाली टीमः-

1-प्र0नि0 श्री राजप्रकाश सिंह थाना हाटा जनपद कुशीनगर मय टीम

2-थानाध्यक्ष श्री अनिल सिंह थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर मय टीम

3-थानाध्यक्ष श्री राकेश रोशन सिंह थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर मय टीम

4-चौका इंचार्ज श्री अनुराग शर्मा चौकी कस्बा हाटा थाना हाटा जनपद कुशीनगर

5-चौका इंचार्ज श्री अवनीश सिंह चौकी मधुरिया थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top