गाजियाबाद में महिला पर एसिड अटैक : पति की हत्या का केस लड़ रही है पीड़िता, ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल बना फरिश्ता -

A G SHAH
0


रिपोर्ट राजेश कुमार यादव

गाजियाबाद  : ई-रिक्शा में बैठकर घर जा रही महिला पर एसिड अटैक की घटना सामने आई है। एसिड अटैक से महिला का शरीर झुलस गया है। महिला का आरोप है कि कुछ समय पूर्व कुछ लोगों ने उसके पति की हत्या कर दी थी। उस मामले में केस अदालत में विचाराधीन है। उसी केस में आरोपियों ने अब महिला पर एसिड अटैक की वारदात को अंजाम दिया है। महिला का कहना है कि हमलावरों ने अपना चेहरा ढका हुआ था। जिस कारण वह उन्हें पहचान नहीं पाई। और दोनों हमलावर बाइक से भागने में सफल रहे। घटना के बाद मौके पर पहुंचे एक ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल ने गंभीर रूप झुलसी महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है। 

नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम

गाजियाबाद थाना सिहानी गेट क्षेत्र के पटेल नगर में गैस एजेंसी के पास एक विधवा महिला पर एसिड अटैक की घटना को अंजाम देकर दो नकाबपोश बदमाश फरार हो गए। एसिड अटैक के हमले से महिला का शरीर झुलस गया है। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार नंदग्राम निवासी महिला सुमन पंचवटी में रहती है। महिला राशन लेने के लिए गई हुई थी जहां राशन नहीं मिलने पर वह वापस अपने घर ई-रिक्शा से लौट रही थी, तभी पटेल नगर दो की गैस एजेंसी के पास दो बाइक सवार युवक खड़े हुए थे। दोनों ने कपड़े से अपने चेहरे ढके हुए थे। दोनों तेजी के साथ महिला के करीब आए और महिला सुमन पर तेजाब फेंक कर फरार हो गए। 

महिला के पति की जलाकर की गई थी हत्या

पीड़ित महिला के पति अखिलेश की भी विवाद के चलते कुछ लोगों ने जला कर हत्या कर दी थी। पीड़ित महिला सुमन को नंदग्राम कट पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के जवान ने सुमन की हालत खराब देख नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला की हालत गंभीर चिंताजनक बनी हुई है। महिला ने अपने पति के हत्यारों पर ही एसिड अटैक का आरोप लगाया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top