मार्च का मौसम:मार्च के पहले ही दिन 3 डिग्री बढ़ा तापमान, खूब तपाएगा पूरा महीना

A G SHAH
0


रिपोर्ट राजेश कुमार यादव

CHHशनिवार/2/मार्च/2024

मार्च की शुरुआत राजधानी रायपुर में तेज गर्मी के साथ हुई है। राजधानी में महीने के पहले ही दिन अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ऊपर पहुंच गया है। यह स्थिति पूरे महीने रहने की संभावना है। यानी इस साल मार्च का महीना खूब तपाएगा।

मौसम विभाग ने मार्च के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। इस महीने अधिकतम तापमान सामान्य और उससे अधिक रहने की संभावना है। पूर्व और पूर्व मध्य के कुछ हिस्सों में भी तापमान सामान्य के आसपास रहेगा। इस साल पूरे देश में फरवरी से ही तेज गर्मी शुरू हो गई है। दिन का तापमान लगातार सामान्य से ऊपर चल रहा है। आमतौर पर सर्दी के बाद वसंत का मौसम आता है। इस दौरान हल्की गर्मी शुरू जरूर होती है लेकिन वातावरण में ठंडकता भी बनी रहती है।

इस साल सर्दी का मौसम गुजरते ही के बाद सीधे परेशान करने वाली गर्मी शुरू हो गई है। राजधानी में भी इस समय दिन का तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। अगले कुछ दिनों तक इसमें बहुत ज्यादा िगरावट की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार गर्मी बनी रही तो दिन का तापमान लगातार 35-36 से ऊपर रहेगा। न्यूनतम तापमान भी सामान्य या उससे ऊपर रहने का अनुमान है। यानी िदन में तेज गर्मी रहेगी, वहीं रात में भी बहुत ज्यादा राहत की संभावना नहीं है। रात का तापमान भी सामान्य से ज्यादा रहेगा।

अगले कुछ दिन रहेंगे बादल : राजधानी में अगले कुछ दिन आसमान में हल्के बादल रहने की संभावना है। शनिवार को भी सुबह आसमान में हल्के बादल रहेंगे। दिन के तापमान में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं होगा। पारा 35 डिग्री के आसपास रहेगा। न्यूनतम तापमान भी 21 डिग्री के आसपास रहेगा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top