हैरान कर देने वाली रिपोर्ट : वर्ष 2022 में 78.3 करोड़ लोग रहे भूखे, फिर भी भारत में हर साल होता है आठ करोड़ टन खाना बर्बाद -

A G SHAH
0


रिपोर्ट राजेश कुमार यादव

लखनऊ उत्तरप्रदेश

आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत में हर साल आठ करोड़ टन खाना बर्बाद कर दिया जाता है। संयुक्त राष्ट्र की तरफ से जारी फूड वेस्ट इंडेक्स रिपोर्ट 2024 से यह खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक एक व्यक्ति प्रति साल 55 किलो भोजन बर्बाद कर देता है। रिपोर्ट के मुताबिक गांवों में कम और शहर में भोजन की बर्बादी ज्यादा होती है।

वर्ष 2022 में 78.3 करोड़ लोग भूखे रहे

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक करीब 19 प्रतिशत भोजन घर से बर्बाद होता है। वर्ष 2022 में दुनियाभर में लोगों ने एक दिन में एक अरब टन से अधिक भोजन बर्बाद किया। हैरान की बात यह है कि वर्ष 2022 में 78.3 करोड़ लोग भूखे रहे थे। वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भोजन की हानि और बर्बादी दोनों का अनुमान लगभग एक ट्रिलियन डॉलर है। यह रिपोर्ट इंटरनेशनल डे ऑफ जीरो वेस्ट (अंतरराष्ट्रीय शून्य अपशिष्ट दिवस) को ध्यान में रखते हुए जारी की गई है। हर वर्ष 30 मार्च को यह दिवस मनाया जाता है।

शादी और पार्टी में बर्बाद होता है भोजन

 भारत देश में सबसे ज्यादा भोजन शादी और पार्टी में बर्बाद होता है। लोग जरूरत से ज्यादा अपनी थाली में भोजन ले लेते हैं और फिर उसको फेंक देते हैं। ऐसा काफी ज्यादा देखने को मिला है। हालांकि, कुछ संस्थाएं ऐसी भी है जो इन सभी को रोकथाम के लिए प्रयास कर रही है। कुछ दिनों पहले गाजियाबाद में एक ऐसी संस्था आगे बढ़ी है, जिन्होंने शादी और पार्टी में बचे हुए भोजन को गाय तक पहुंचने का संकल्प लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top