सीएम केजरीवाल व सीएम भगवंत मान ने परिवार के साथ किया रामलला का दर्शन

A G SHAH
0


रिपोर्ट राजेश कुमार यादव

अयोध्या।यूपी कैबिनेट,सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों के रामनगरी अयोध्या में रामलला के दरबार में माथा टेकने के बाद आज सोमवार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने परिवार के साथ रामलला का दर्शन किया।

 भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामनगरी अयोध्या नित नए आयाम गढ़ रही है।रोज लाखों की संख्या में श्रद्धालु रामलला का दर्शन करने करने आ रहे हैं। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी पूरी कैबिनेट के साथ राम नगरी अयोध्या पहुंचे थे। सीएम के साथ सत्ता पक्ष और विपक्ष के 330 विधायक मौजूद थे। यह पहला मौका था जब किसी प्रदेश के सीएम अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ रामलला का दर्शन करने पहुंचे थे।

रविवार को अयोध्या जाने वालों में भाजपा के 296, अपना दल एस के 13, रालोद के पांच, बसपा और कांग्रेस के एक-एक विधायक, निषाद पार्टी के छह और सुभासपा के पांच विधायक शामिल रहे।विधायकों के साथ उनके परिवार के 100 सदस्य भी साथ पहुंचे थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top