गांव चलो अभियान सफल बनाने में जुटें कार्यकर्ता

A G SHAH
0


रिपोर्ट राजेश कुमार यादव

सुल्तानपुर-

 भाजपा द्वारा गांव चलो अभियान की सफलता को लेकर शुक्रवार को बल्दीराय मंडल की कार्यशाला मंडल अध्यक्ष राजधर शुक्ला की अध्यक्षता में इसौली में हुई।कार्यशाला में मुख्य अतिथि भाजपा मंडल प्रभारी राम नारायण उपाध्याय ने कहा कि मंडल के सभी बूथों में आगामी 4 फरवरी से 11 फरवरी तक कार्यकर्ताओं को 24 घंटे प्रवास के माध्यम से ग्रामीणों से संपर्क करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा की गरीब कल्याण की नीतियों का प्रचार करना,बूथ समिति का सत्यापन,मतदाता सूची का निरीक्षण,लाभार्थी से संपर्क,युवाओं,किसान समूह, छात्र, खिलाड़ी से संवाद आदि कार्य करना है।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं।बैठक में बल्दीराय ब्लाक प्रमुख व भाजपा नेता शिवकुमार सिंह,जिला संयोजक आईटी सेल संजय उपाध्याय, गांव चलो अभियान के संयोजक आचार्य सूर्यभान पांडे, विशाल जायसवाल, दिलीप सिंह, रोहित अग्रहरी, वीरेंद्र तिवारी, सदस्य जिला पंचायत बद्रीनाथ यादव,फैयाज अहमद,सुशील अहमद,अमर बहादुर उर्फ पप्पू,कैलाश नाथ दूबे,रोहित अग्रहरि,सुषमा द्विवेदी,राम कृपाल यादव,अनिल मिश्रा,मीना तिवारी,डॉ श्याम नारायण सोनकर, अशोक सोनकर, गुरूदीन यादव, श्रीराम मौर्य, सतेन्द्र तिवारी,आशुतोष, पंकज शुक्ल,निवास शुक्ला आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top