सरकार की योजनाओं से महिलाओं के सपने को मिल रहे पंख : जिलाध्यक्ष महिलाएं हर क्षेत्र में फहरा रही परचम : ऊषा सिंह भाजपा ने शक्ति संवाद में स्वयं सहायता समूह व एनजीओ प्रमुखों से की चाय पर चर्चा

A G SHAH . Editor in Chief
0


रिपोर्ट राजेश कुमार यादव

सुल्तानपुर- केन्द्र की भाजपा सरकार ने महिलाओं को सशक्त समृद्धिशाली व आत्मनिर्भर बनाया है। सरकार की योजनाओं से महिलाओं के सपने को पंख मिल रहे हैं।सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित है। यह बातें भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ आर.ए वर्मा ने जिला पंचायत सभागार में आयोजित शक्ति संवाद (चाय पर चर्चा) के दौरान व्यक्त की।उन्होंने कहा कि सरकार की मुद्रा लोन,जनधन,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,33 प्रतिशत आरक्षण,मातृ वंदन, जीवन ज्योति बीमा, तीन तलाक, लखपति दीदी, ड्रोन दीदी समेत तमाम योजनाओं ने महिलाओं को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है।उन्होंने कहा आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपना परचम फहरा रही हैं। महिलाओं को अपनी क्षमता पहचानने और उसको उजागर करने की जरूरत है।उन्होंने कहा डबल इंजन की सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में एनजीओ व महिला स्वयं सहायता समूह की बड़ी भूमिका है।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह ने आए हुए एनजीओ व स्वयं सहायता समूहों की बहनों का उत्साहवर्धन किया।उन्होंने आने वाले लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने व ऐतिहासिक विजय दिलाने के लिए भाजपा को मजबूत करने का आवाह्न किया।जिला विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय ने बताया जिले में कई एनजीओ व स्वयं सहायता समूह की महिलाएं सरकार की योजनाओं का फायदा उठाकर सशक्त व आत्मनिर्भर बन रही हैं।उन्होंने बताया जिले में 1 लाख 60 हजार महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई हैं। शक्ति वंदन अभियान के जिला संयोजक घनश्याम चौहान ने प्रस्तावना रखते हुए अभियान की विस्तार से जानकारी दी। शक्ति संवाद कार्यक्रम के संयोजक ज्ञान प्रकाश जायसवाल ने संचालन किया।सह संयोजक मनीषा पांडेय ने सभी का स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया। भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने जानकारी दी कि शक्ति संवाद (चाय पर कार्यक्रम) कार्यक्रम में उ.प्र.राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी हुई महिला स्वयं सहायता समूह की मौजूद सैकड़ों दीदियों में से दीदी शिव कुमारी देवी व ऊषा देवी दुबेपुर,किरण पांडे व राजकुमारी कूरेभार,गीता देवी व आरती देवी कुड़वार‌ ने अपनी सफलता की कहानियां सुनाई।एनजीओ प्रमुख सुधा सिंह,रिशा कुमारी वर्मा,सिस्टर वेनटी ने भी अपने उल्लेखनीय कार्यों को बताया।इस मौके पर शहीद स्मारक सेवा समिति के करतार केशव,अंकुररण फाउंडेशन के अभिषेक सिंह, राजपूताना शौर्य फाउंडेशन बसंत सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह त्रिलोकचंदी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल,नगर पंचायत अध्यक्ष आनन्द जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह, राजेंद्र वर्मा, कुंवर बहादुर सिंह,योगेंद्र प्रताप सिंह,विजय त्रिपाठी, संदीप सिंह,आनन्द द्विवेदी,आलोक आर्या, विवेक सिंह, अजय सिंह, प्रदीप शुक्ला,नरेन्द्र कुमार सिंह,पूजा कसौधन,बबिता तिवारी,रेखा निषाद आदि मौजूद रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top