हर व्यक्ति किसी न किसी रूप में सरकार की योजनाओं का लाभार्थी: नायब सैनी मंजिंदर सिंह सिरसा ने भी मोदी सरकार की नीतियां बताई।

A G SHAH
0

 


रिपोर्ट राजेश कुमार यादव

चंडीगढ़ 

सोमवार को रोहतक में भारतीय जनता पार्टी की लाभार्थी योजना के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। लाभार्थी प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रमुख संजीव सैनी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा एवं हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी मुख्य वक्ता के रूप में रहे। प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्र नाथ शर्मा भी उपस्थित रहे।

बैठक में अनेक महत्वपूर्ण फैसले लिए गए और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा बनाई गई योजनाओं के तहत भाजपा लाभार्थी प्रकोष्ठ के लोकसभा के संयोजक व सहसंयोजक नियुक्त किए गए है।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी और मंजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि हर एक बूथ पर एक-एक लाभार्थी से मिलकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रीति और नीति के बारे में बताना है और तीसरी बार मोदी सरकार लेकर आना है। प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि जल्दी ही सभी लोकसभा प्रभारी, क्लस्टर प्रभारी और लोकसभा संयोजक सहसंयोजक और मंडल के सभी कार्यकर्ता हर सरकार की योजनाओं का लाभ ले रहे लोगों से संपर्क करेंगे और मोदी सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।

 प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने बैठक में तीसरी बार मोदी सरकार आने का दावा करते हुए कहा कि हम सबको इसमें अपनी अपनी भूमिका निभानी है। 

  मनजिंदर सिंह ने मोदी सरकार की नीतियों को अच्छे से समझाते हुए बताया कि लाभार्थी संपर्क अभियान में गांव चलो अभियान में शामिल कार्यकर्ताओं,  बूथ प्रमुख एवं पन्ना प्रमुख को शामिल करके  हर एक बूथ पर मोदी की जन कल्याणकारी योजनाओं को हरेक व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर से पन्ना प्रमुख तक के कार्यकर्ता मोदी सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचने का काम करेंगे।  बैठक में लाभार्थी प्रकोष्ठ प्रमुख  संजीव सैनी एवं लाभार्थी संपर्क अभियान प्रमुख भूपेंद्र चौहान,  आईटी प्रमुख आदित्य चावला  भी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top