BJP का ‘फिर एक बार मोदी सरकार’ टाइटल थीम का सॉन्ग जारी, 10 साल के…

A G SHAH
0


रिपोर्ट राजेश कुमार यादव

नई दिल्ली

आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रविवार को अपने 10 सालों के कामकाज को लेकर Theme song जारी किया है। इसका टाइटल है ''फिर एक बार मोदी सरकार''।

आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रविवार को अपने 10 सालों के कामकाज को लेकर Theme song जारी किया है। इसका टाइटल है ”फिर एक बार मोदी सरकार”।

BJP ने Theme song जारी करते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ”बढ़ना हर उम्मीद के पार, नई भारत की यही पुकार, फिर एक बार मोदी सरकार…”।

खास बात यह है कि 6 मिनट के इस सॉन्ग में उत्तर से लेकर दक्षिण के साथ-साथ लगभग हर राज्य की भाषा का इस्तेमाल किया गया है। गाने की शुरुआत में PM मोदी जनता के बीच जाते हुए दिख रहे हैं और वह उनका अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं।

इसके अलावा Theme song में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज, पीएम उज्ज्वला योजना, वृद्धावस्था पेंशन, पीएम किसान योजना, रोहतांग टनल को दर्शाया गया है। इसके साथ ही सॉन्ग में नारी शक्ति का भी जिक्र किया गया है।

Theme song में यह भी दिखाया गया है कि केंद्र की मोदी सरकार ने अब तक महिलाओं के लिए क्या-क्या कार्य किए हैं। वहीं वंदे भारत एक्सप्रेस, कोविड काल से निपटने के लिए मोदी सरकार द्वारा उठाए गए कदम, एक शहर को दूसरे जोड़ने के लिए हाईवे के निर्माण के बारे में भी बताया गया है।

Theme song के अंत में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग, अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और जी-20 समिट की सफल मेजबानी का जिक्र किया गया है।

गौरतलब है कि इससे पहले 25 जनवरी को BJP ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए अपना Theme song रिलीज किया था। इसके बोल थे, ”सपने नहीं, हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं।” इसमें चंद्रयान-3, जी 20 समिट और Ayodhya में हुए रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को दिखाया गया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top