नोएडा पुलिस कितनी हाईटेक : 9 साल की बच्ची को ढूंढने में लग गए डेढ़ साल, इतने दिनों तक रोजाना हुआ रेप -

A G SHAH . Editor in Chief
0


रिपोर्ट राजेश कुमार यादव

नोएडा  : नोएडा पुलिस की सर्विलांस टीम इतनी एक्टिव है कि एक 9 साल की बच्ची को ढूंढने में डेढ़ साल लग गए। बच्ची का अपहरण 30 जुलाई 2022 को हुआ था और अब डेढ़ साल बाद पुलिस ने मासूम बच्ची को बरामद किया है। इतने दिनों तक बच्ची के साथ रोजाना रेप की वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी अपहरण करके लड़की को हरियाणा के रोहतक ले गया और वहां पर उसके साथ गलत काम किया। यह मामला नोएडा के फेस-2 थाना क्षेत्र का है। इस मामले से पता चलता है कि नोएडा पुलिस की सर्विलांस टीम किस तरीके से काम करती है।

रोजाना बच्ची के साथ गलत काम करता था आरोपी

फेस-2 थाना प्रभारी विद्यांचल तिवारी ने बताया कि मूल रूप से अलीगढ़ का रहने वाला एक परिवार नया गांव में रहता था। उनकी एक 9 साल की बेटी थी, उस बच्ची को पड़ोस में रहने वाला नाहर सिंह अपहरण करके ले गया। आरोपी के द्वारा लड़की को रोहतक में रखा गया और उसके साथ रोजाना गलत काम किया गया। इस मामले को करीब डेढ़ साल हो गए हैं। पिछले दिनों पुलिस ने परिजनों के ऊपर दबाव बनाया तो पता चला कि आरोपी रोहतक में रह रहा है। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

अब वाहवाही लूटने का प्रयास कर रही पुलिस

लड़की अभी छठी क्लास में पढ़ती है। पुलिस इस मामले में अब वाहवाही लूटने का प्रयास कर रही है, लेकिन यह भी बताया जा रहा है कि पिछले दिनों ही पुलिस के द्वारा आरोपी के परिजनों पर दबाव बनाया गया। जिसके बाद फेस-2 थाना पुलिस ने दोबारा से हाथ-पांव मारने शुरू किए। नोएडा से गुरुग्राम की दूरी ज्यादा नहीं है, उसके बावजूद भी 9 साल की बच्ची को ढूंढने में डेढ़ साल का समय लग गया। दूसरी ओर इस घटना के बच्ची सदमे में है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top