19 को उचाना आएंगे सुभाष बराला का होगा जोरदार स्वागत

A G SHAH
0


रिपोर्ट राजेश कुमार यादव

उचाना।

19 फरवरी को उचाना पहुंचने पर भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं भाजपा की तरफ से राज्यसभा उम्मीदवार बनाए गए सुभाष बराला का जोरदार स्वागत होगा। सुभाष बराला के सगे भांजे मा. अमित दुर्जनपुर ने बताया कि 19 फरवरी को सुभाष बराला रोहतक से चल कर टोहाना पहुंचेंगे। रास्ते में उनका जोरदार स्वागत होगा। उचाना पहुंचने पर बाबा की जोहड़ी से बड़े काफिले के साथ उनको लाया जाएगा। बता दें कि उचाना हलके से सुभाष बराला का नाता है क्योंकि उनकी सगी बहन कौशल्या देवी की शादी दुर्जनपुर गांव में हुई है। ऐसे में उचाना हलके से उनका लगाव काफी सालों से है। यहां के लोग भी उनके टोहाना चुनाव में मदद के लिए जाते रहे है।  

अनूप कापड़ो, मा. रामप्रसाद ने कहा कि 19 फरवरी के दिन जोरदार तरीके से सुभाष बराला का भाजपा की तरफ से राज्यसभा उम्मीदवार बनने पर पहुंचने पर स्वागत किया जाएगा। हरियाणा से सुभाष बराला का राज्यसभा सदस्य बनना तय है। सीएम मनोहर लाल के नजदीकियों में उनकी गिनती है। संगठन को मजबूत करने की उनकी कार्यशैली के साथ-साथ उनकी ईमानदारी छवि राज्यसभा उम्मीदवार बनाने में अहम रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top