सरकार की योजनाओं से महिला हो रही सशक्त व आत्मनिर्भर : डॉ.आर.ए वर्मा 10 को शक्ति संवाद से शुरू अभियान 26 फरवरी को एनजीओ सम्मेलन के साथ होगा समाप्त

A G SHAH
0


रिपोर्ट राजेश कुमार यादव

सुल्तानपुर- 

भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है।संगठन के कई अभियानों के जरिए भाजपा अलग-अलग वर्गों को साधने में जुटी है. इसी कड़ी में बीजेपी आधी आबादी यानी महिलाओं पर खास फोकस कर रही है.लोकसभा चुनाव से पूर्व 10 फरवरी से भाजपा स्वयं सहायता समूहों और एनजीओ से जुड़ी महिलाओं के बीच अपना जनाधार मजबूत करने को शक्ति वंदन अभियान शुरू करेंगी।मंगलवार को पयागीपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में शक्ति वंदन अभियान की जिला कार्यशाला आयोजित हुई।भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा केंद्र सरकार की अधिकांश योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाना है।भाजपा शक्ति वंदन अभियान के माध्यम से महिलाओं को पार्टी से जोड़ेगी।उन्होंने कहा महिला आगे बढ़ती है तो समाज आगे बढ़ता है।केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाएं तीन तलाक़,33 प्रतिशत आरक्षण का नारी शक्ति वंदन अधिनियम , मुद्रा लोन, ड्रोन दीदी,3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने समेत सरकार की विभिन्न योजनाएं महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। कार्यशाला में जिला विकास अधिकारी अजय कुमार पांडेय ने महिला समूह के गठन से लेकर विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।उन्होंने बताया जिले में साढ़े छः लाख महिलाएं समूहों से जुड़कर सशक्त व आत्मनिर्भर बन रही है।संचालन जिला महामंत्री घनश्याम चौहान ने किया।भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने जानकारी दी कि‌ 10 फरवरी को जिलास्तर पर शक्ति संवाद कार्यक्रम ,11 से 14 फरवरी तक विधानसभा स्तर पर शक्ति सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे।12 से 21 फरवरी तक एसएचजी की महिलाओं से व्यक्तिगत संपर्क एवं 22 फरवरी को प्रधानमंत्री के संबोधन को हर मंडल में वर्चुअल माध्यम से सुना जाएगा। 25 या 26 फरवरी को एनजीओ प्रमुखों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।अंत में लोकतंत्र सेनानी आनंद कृष्ण जायसवाल,भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला की मां,जिला महामंत्री संदीप सिंह की चाची,आलोक आर्या की बहन व जिला मंत्री आशीष सिंह रानू के पिताजी के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना प्रकट की गई। कार्यशाला में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि व ब्लाक प्रमुख शिवकुमार सिंह, जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी, संदीप सिंह, घनश्याम चौहान, धर्मेंद्र कुमार,नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल,ब्लाक प्रमुख सर्वेश मिश्रा, अखिलेश सिंह डिंपल, योगेंद्र प्रताप सिंह, शिव कुमार सिंह,डॉ प्रीति प्रकाश,अनीता पाण्डे, आलोक आर्या, आनन्द द्विवेदी, सुनील वर्मा,राजेश सिंह, मनोज मौर्या, जिला सह मीडिया प्रभारी,अशोक सिंह, बबीता तिवारी, चंदन नारायन सिंह,रेखा निषाद सहित शक्ति वंदन अभियान से जुड़ी बड़ी संख्या में महिलाएं व भाजपा मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top