रिपोर्ट राजेश कुमार यादव
शिकोहाबाद
पूरा मामला थाना शिकोहाबाद के क्षेत्र के अंतर्गत प्रोफेसर कॉलोनी से जुड़ा हुआ है
आज दिनांक 24.1.2024 को
फिरोजाबाद। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र में प्रोफेसर कालोनी के अंदर सड़क किनारे रखे परचून के खोखा में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग की चपेट में आने से खोखों में रखा लाखों की कीमत का परचून का सामान जलकर राख हो गया। जानकारी होने पर रात में ही मौके पर पहुंचे आस पास के लोगों ने आग पर बड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया।
थाना शिकोहाबाद के प्रोफेसर कालोनी निवासी पुष्पेन्द्र कुमार पुत्र रामकुमार यादव का घर के सामने परचून का खोखा रखकर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। रात में साढ़े आठ बजे के करीब वह बंद कर घर चले गए। तभी रात के 12 बजे आग की लपटें देख आस पास के लोगों को जानकारी हुई। जब तक मौके पर आए तब तक आग की लपटों ने तेजी पकड़ ली। कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने समर का पाइप लगाकर आग पर काबू पाया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पीड़ित ने बताया कि खोखा में लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया।