वह तो पलटूराम है ही,जगदगुरू रामभद्राचार्य ने विभीषण से की नीतीश कुमार की तुलना

A G SHAH
0


रिपोर्ट राजेश कुमार यादव

हाथरस।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नौंवी बार मुख्यमंत्री की शपथ ली है। नीतीश ने महागठबंधन से किनारा करके अब एनडीए के साथ हो ग‌ए हैं।इंडिया गठबंधन के कई नेता नीतीश कुमार की आलोचना कर रहे हैं।इसी बीच नीतीश पर जगदगुरू रामभद्राचार्य की प्रतिक्रिया सामने आई है। रामभद्राचार्य ने नीतीश की तुलना विभीषण से कर दी है। बता दें कि जगदगुरू रामभद्राचार्य हाथरस की अग्रवाल कॉलोनी में रामकथा सुनाने के लिए पहुंचे हैं।

जगदगुरू रामभद्राचार्य ने मीडिया से बातचीत में नीतीश कुमार के एनडीए में शामिल होने पर बयान दिया है।रामभद्राचार्य ने कहा कि जो कुछ हो रहा है अच्छा हो रहा है।नीतीश को वहां सम्मान नहीं मिल रहा था। वह पलटूराम तो है ही,अब राम जी के चरणों में पलट गए हैं।जब विभीषण राम की शरण में आ सकता है, तो नीतीश कुमार क्यों नहीं।

रामभद्राचार्य ने कहा कि अब काशी भी लेना है,मथुरा भी लेना है,चिंता मत कीजिए।इस दौरान रामभद्राचार्य ने अपनी प्रतिज्ञा दोहराते हुए कहा कि जब तक मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि का निर्माण नहीं हो जाता, तब तक बांके बिहारी के दर्शन करने नहीं जाएंगे।अब मुरली से काम नहीं चलेगा, सुदर्शन चक्र उठाना होगा।

बता दें कि नीतीश कुमार के एनडीए में शामिल होने के साथ ही आठ विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। बरहाल सभी विभाग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास ही रहेंगे। नीतीश के मंत्रिमंडल का पूर्ण विस्तार होने के बाद ही मंत्रियों के विभाग बांटे जाएंगे।सोमवार को नीतीश कैबिनेट की पहली बैठक के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी बधाई दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top