रिपोर्ट राजेश कुमार यादव
ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र में एक महिला ने डिलीवरी ब्वॉय पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। छेड़छाड़ के बाद महिला ने डिलीवरी ब्वॉय को सोसाइटी में घेर लिया और उसकी जमकर पिटाई की। महिला का आरोप है कि घर में अकेले पाकर डिलीवरी ब्वॉय ने उनके साथ छेड़छाड़ की है।
क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो सूरजपुर थाना क्षेत्र में स्थित 130 मीटर रोड पर अल्टीमो नामक सोसाइटी का बताया जा रहा है। पीड़िता ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार को ऑनलाइन खाना मंगाया था। डिलीवरी ब्वॉय खाना देने आया था। आरोप है कि फ्लैट में महिला अकेली थी। इसी का फायदा उठाकर महिला के साथ डिलीवरी ब्वॉय ने छेड़छाड़ की। महिला जब चीखी-चिल्लाई तो आसपास रह रहे पड़ोसी मौके पर पहुंचे और आरोपी को घेर लिया। वायरल वीडियो में कुछ लोग डिलीवरी ब्वॉय के साथ नोकझोंक करते दिख रहे हैं। महिला डिलीवरी ब्वॉय का कॉलर पकड़ घसीटती दिख रही है।
क्या कहती है पुलिस
इस मामले में सूरजपुर थाना प्रभारी पुष्पराज ने बताया कि महिला की शिकायत पर डिलीवरी ब्वॉय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है ।।