रिपोर्ट राजेश कुमार यादव
नोएडा : फेस-2 थाना पुलिस की एक लुटेरे से देर रात मुठभेड़ हो गई। कुलेसरा बॉर्डर पर की जा रही चेकिंग के दौरान मोटर साइकिल पर सवार व्यक्ति रोके जाने पर नहीं रुका। पुलिस के रोकने पर उन पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ औरैया और कानपुर जैसे जिलों में दर्जनभर मुकदमे दर्ज हैं।
क्या है पूरा मामला
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, फेस-2 थाना पुलिस कुलेसरा बार्डर पर देर रात चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान एक मोटर साइकिल पर सवार व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया। लेकिन, वह पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगा। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से बदमाश घायल होकर गिर गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में दाखिल कराया। बदमाश मूल रूप से औरेया का रहने वाला है। उसके खिलाफ औरैया और कानपुर में लूट, चोरी और हत्या के प्रयास के एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस से बचने के लिए वह नोएडा के छिजारसी में किराये में रह रहा था। पुलिस ने बदमाश के पास से एक तमंचा, कारतूस और मोटर साइकिल बरामद की है।
क्या कहती है पुलिस
कोतवाली फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक विन्ध्याचल तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म का बदमाश है। औरैया और कानपुर में वारदातों को अंजाम देने के बाद यह नोएडा में भी कई घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। उस पर दर्जनभर मुकदमे दर्ज होने के बाद जिला छोड़कर दूसरे जिलों में शरण लेता रहा। फिलहाल वह नोएडा में रह रहा था।