रिपोर्ट राजेश कुमार यादव
सुलतानपुर- समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर ने कहा कि हमको समझने की जरूरत है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या क्यों की गई थी,क्योंकि वे देश को एक अच्छी नई दिशा देना चाहते थे। गांधी की हत्या एक विचारधारा ने की जो आज सोचने की जरूरत है। वह मंगलवार को तिकोनिया पार्क में अमर शहीद खुदीराम बोस की स्मृति व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर 28वां वार्षिकत्सव सामाजिक संस्था आजाद समाज सेवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सांसद संजय सिंह जेल में हैं, जेल में लड़ने वाला ही जाता है। संजय सिंह जल्दी हम सब के बीच में आएंगे और उनके आने से देश में एक नया बदलाव होगा। उन्होंने कहा कि आज भी देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं है।बेरोजगारी की हालत यह है कि ग्रेजुएट लोग चपरासी बनने की लाइन में लगे है। मैं हुकूमत वालों से पूछना चाहता हूं कि 500 साल तक भगवान राम कहां थे।रामराज्य कैसे आएगा। जिस देश में लोग कर्जदार,शिक्षित बेरोजगार, इंसान भुखमरी से मर रहे हैं, रामराज्य कैसे होगा।मुख्य अतिथि दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कहा कि जहां एक तरफ पूरा देश अमृत महोत्सव मना रहा है,वही देश के 80 करोड़ आबादी गरीबी और भुखमरी से जूझ रही है। आजादी के 75 साल बाद आज भी लोगों को कंबल, सिलाई मशीन, व साइकिल बांटने की आवश्यकता पड़ रही है।उन्होंने संस्था संस्थापक सांसद संजय सिंह के तिहाड़ जेल में होने पर कहा कि रात आई है तो अटल सत्य है, सवेरा जरुर होगा, हिम्मत हारने की जरूरत नहीं है संघर्ष करने की जरूरत है। इसी क्रम में संस्था संस्थापक सांसद संजय सिंह की पुत्री वर्तिका सिंह ने पिता द्वारा जेल से लिखे गए पत्र को पढ़कर लोगों को भाउक कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ समाजसेवी करतार केशव यादव ने सेवा के क्षेत्र में आजाद समाज सेवा समिति के कार्यों की सराहना करते हुए जिले के अन्य सामाजिक संस्थाओं से अपील किया है कि वे भी अपने संस्था के माध्यम से गरीब व असहाय लोगों की मदद करते रहें, यही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वहीं संस्था के अध्यक्ष अशोक सिंह ने कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों तथा कार्यक्रम में सहयोग करने वाले संभ्रांत लोगों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर वक्ता के रूप में पूर्व विधायक अनूप संडा,पूर्व लोकसभा प्रत्याशी शक़ील अहमद, वरिष्ठ साहित्यकार कमलनयन पांडेय, प्रो.राधेश्याम सिंह,दिल्ली सरकार में विधायक संजीव झा, पवन शर्मा,अखिलेश पति त्रिपाठी,विधायक दिलीप पांडेय,शाहनवाज कादरी, शशि प्रकाश सिंह, पूर्व मंत्री डाक्टर संदीप शुक्ला सहीतअन्य लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारी रविंद्र तिवारी ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सांसद संजय सिंह की पत्नी अनीता सिंह, पुत्री वर्तिका सिंह, आप के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, वह संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष शराफत खान, कोषाध्यक्ष श्याम नारायण पांडे,दिलीप सिंह,विजय यादव, मकसूद अंसारी, ओम प्रकाश गौड़, डॉक्टर आशीष द्विवेदी, अजय कुमार सिंह, गिरीश तिवारी उर्फ बबलू,सुरेश सोनी, मीडिया प्रभारी सर्वेश कुमार सिंह, विनीत गुप्ता बिल्लू, जीडी पांडे, बबलू सिंह प्रधान, मयंक पांडे, इमरान खान, मशूद अहमद, मोहम्मद अहमद आदि रहे। छात्राओं को साइकिल तो महिलाओं को सिलाई मशीन दी।यहां कार्यक्रम के दौरान संस्था की ओर से ठंड से बचने के लिए एक हजार गरीबों निराश्रितों को 1000 कंबल व जीवकोपार्जन के लिए 50 महिलाओं को सिलाई मशीन,स्कूल व कॉलेजों की जरूरत मंद 50 छात्राओं को साइकिल का वितरण किया गया।