15 बदमाशों ने एक परिवार के 5 को गोली मारी: जौनपुर में अंधाधुंध फायरिंग से थर्राया इलाका, सभी जिला अस्पताल रेफर

A G SHAH
0


रिपोर्ट राजेश कुमार यादव

लखनऊ

जौनपुर में सोमवार की सुबह बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें एक ही परिवार के 5 लोगों को गोली लग गई। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए शाहगंज के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। जहां सबकी स्थिति गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सभी का इलाज चल रहा है। मामला सरपतहा थाना क्षेत्र के शेखाई गांव का है। घायलों की पहचान अनुराग यादव, अमरजीत यादव, अरविंद यादव, राममिलन यादव, और करिश्मा यादव के रूप में हुई है। सभी एक ही परिवार के हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर जांच में जुट गई है।

सुबह पहुंचे बदमाशों ने अंधाधुन फायरिंग कर दी

घायल अनुराग यादव ने बताया कि मेरे घर के सामने मोनू पाठक और सत्यम यादव अपने दोस्तों के साथ रविवार की शाम को शराब की नशे में आपस में झगड़ा और गाली गलौच कर रहे थे। शोर सुनकर मैं घर से बाहर आया और सभी को वहां जाने को कहा। मैंने कहा कहीं और जाकर झगड़ा कीजिए। जिस पर वो लोग मेरे साथ गाली गलौच करने लगे फिर वहां से घर चले गए।

घायल ने बताया कि सोमवार की सुबह 10:30 बजे जैसे ही मैं जौनपुर जाने के लिए घर से निकला। तभी मेरे घर के सामने 15 लोग आ गए और अंधाधुन फायरिंग करने लगे। गोली की आवाज सुन घर के सभी लोग बाहर आ गए। मेरे घर के 4 लोगों को गोली लग गई। मोनू पाठक और सत्यम यादव गलातार गोली बरसा रहे थे। सभी को किसी तरह शागहंज सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां से डॉक्टर ने सबको जौनपुर रेफर कर दिया जहां सबका इलाज चल रहा है। वहीं एक ट्रैक्टर चालक को भी गोली लगी। जो हमारे यहां धान की कुटाई करने आया था।

कुछ समझ पाता इससे पहले गोली मार दी

गोली लगने से घायल ट्रैक्टर चालक अरविंद बताते हैं कि यहां धान की कुटाई करने आया था। अनुराग के घर के सामने कुछ लोग अचानक से ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। जब तक मैं कुछ समझ पाता मुझे भी उन लोगों ने गोली मारी दी। बदमाशों द्वारा तोड़फोड़ भी की गई। ये तांडव तकरीबन 10 मिनट तक चला।

राम मिलन ने बताया कि घर के सामने बदमाश सड़क के किनारे एक युवक से गाली गलौज कर रहे थे। तो अनुराग घर से निकल कर लोगों से विवाद करने से मना किया, तो अनुराग से मारपीट करने लगे। दोनों को दूर करके समझा दिया। उसके बाद लोग चले गए। वहीं लोग सुबह 15 लोगों के साथ आकर गोली से फायरिंग करने लगे। गोली सिर के बगल से निकल गई। एक छर्रा गले के नीचे लग गया। गोली चलने की जानकारी पर नंद किशोर बचाने पहुंचा तो मारपीट करने लगे, मौके पर पहुंचा तो मोनू पाठक ने गोली मार दी। इस दौरान 15 मिनट तक मारपीट हुई। आसपास के लोग भी घायल हो गए। जिसमें 6 से 7 लोग घायल हो गए।

अमर जीत यादव ने बताया कि 12 से 15 लोग लाठी डंडे लेकर आए थे। इस दौरान मारपीट करते हुए गोली चला दिया। जिससे पैर में गोली का छर्रा लगने से घायल हो गया। उन लोगों ने लगातार गोली चलाई। जिसमें सभी लोग घायल हुए हैं। गोली मार कर सभी मौके से फरार हो गए।

जौनपुर सदर अस्पताल के डॉ. सलमान ने बताया कि 6 लोग घायल हैं 5 लोगों को गोली लगी है। एक लोग के साथ मारपीट की गई है। जिससे वो घायल हो गए हैं। सभी खतरे से बाहर हैं। सभी का इलाज किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top