10 फीट लंबा और 4 फीट चौड़ा 400 किलोग्राम का ताला अयोध्या पहुचा।

A G SHAH
0


अयोध्या। 

उत्तर प्रदेश की ताला नगरी अलीगढ़ में तैयार किया गया दुनिया का सबसे बड़ा ताला राम की नगरी अयोध्या में पहुंचा गया है। महामंडलेश्वर ने कार सेवक पुरम में राम जन्म भूमि के पदाधिकारियों को यह ताला और उसकी चाबी सौंपी । शनिवार को अलीगढ़ के ताला कारीगर सत्य प्रकाश शर्मा द्वारा सालों की कड़ी मेहनत के बाद एक-एक पाई को जोड़कर तैयार किया गया था ताला , दुनिया का सबसे बड़ा ताला राम की नगरी अयोध्या पहुंच गया  दुनिया का सबसे बड़ा ताला बनाने वाले कारीगर सत्य प्रकाश शर्मा की इच्छा थी कि वह इस ताले को खुद अयोध्या पहुंचाकर राम जन्म भूमि न्यास के पदाधिकारियों को भेंट करेंगे, लेकिन आखिरी इच्छा पूरी होने से पहले ही उनका स्वर्गवास हो गया ।महामंडलेश्वर डॉक्टर अन्नपूर्णा भारती के सानिध्य में अलीगढ़ से सत्य प्रकाश शर्मा द्वारा तैयार किया गया यह 400 किलोग्राम का 10 फीट लंबा और 4 फीट चौड़ा ताला शुक्रवार को अयोध्या के लिए रवाना किया गया था। भगवान राम की जय जयकार करते हुए रवाना किया गया यह ताला आज शनिवार को अयोध्या पहुंच गया है। ट्रस्ट से जुड़े अखिल भारतीय धर्माचार्य संपर्क प्रमुख अशोक तिवारी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कर कार्य वाह डॉक्टर कृष्ण गोपाल को यह ताला और इसकी चाबी सौंप दी गई है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top