रिपोर्ट राजेश कुमार यादव
लखनऊ/देवरिया विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के संदर्भ में देर शाम विकास भवन स्थित गांधी सभागार में जिला प्रशासन एवं भाजपा संगठन के पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक आहूत हुई। बैठक में भारत सरकार द्वारा आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा को जनपद के कोने-कोने तक किस प्रकार पहुंचाया जाए, यात्रा का मुख्य उद्देश्य सार्थक हो इस पर विस्तृत चर्चा हुई।
बतौर मुख्य अतिथि सांसद देवरिया डॉ.रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि भारत को विकसित भारत बनाने का लक्ष्य देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लिया गया और उस दिशा में देश आगे बढ़ रहा है। मोदी सरकार के विगत साढ़े नौ वर्ष गरीब कल्याण के वर्ष रहे हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा 130 करोड़ देशवासियों को विकसित करने की यात्रा है। यह यात्रा जनपद के सभी विकास क्षेत्रों में पहुंचनी चाहिए। इस अभियान में लगे जिम्मेदार अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि आपसी समन्वय स्थापित कर यात्रा के मूल भावना के अनुरूप इसे सफल बनायें। सरकार द्वारा लाभान्वित लाभार्थियों को आमंत्रित करें, साथ ही जिन्हें लाभ नहीं मिल पाया है और पात्र हैं उन्हें भी कार्यक्रम स्थल तक ले आये और वही उनके आवेदन लेकर तत्काल योजना का लाभ दिलाया जाए। अभियान में लगे भाजपा संगठन के संयोजक गण मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर गांव-गांव में जन-जन तक लोगों को इस अभियान के बारे में बताएं।
भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने कहा की विकसित भारत संकल्प यात्रा को प्रशासन एवं भाजपा संगठन को मिलकर सफल बनाना है। इस यात्रा का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों के लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है जिससे प्रधानमंत्री जी की देश को विकसित राष्ट्र बनाने की संकल्पना पूरी हो सके।
मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पाण्डेय ने कहा कि अभियान बड़ा है, इसके लिए जिले एवं ब्लॉक लेवल पर नोडल बनाए जाएंगे जिससे निरंतर अभियान पर मॉनिटरिंग होती रहेगी। जिला मुख्यालय पर वार रूम बनाया जाएगा।
जिला विकास अधिकारी रविशंकर राय ने विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के संदर्भ में विस्तृत तैयारी को साझा किया।
बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक रविंद्र प्रताप मल्ल, राजू मणि, जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण कांत राय, जिला संयोजक श्रीनिवास मणि, गुड्डन कुशवाहा, रविंद्र कौशल, मारकंडेय शाही, अजय शाही, राजेश मिश्र, अंकुर राय, सत्येन्द्र मणि त्रिपाठी, गिरजेश मिश्रा, अभय नाथ त्रिपाठी, हकीम सिंह, अंगद तिवारी, संजय तिवारी, गंगा कुशवाहा, मनमोहन सिंह अप्पू, मनीष मल्ल, रामजी सिंह, विद्याभूषण चौहान, बलवीर सिंह दादा, गोविंद चौरसिया, आदि उपस्थित रहे।