ग्रेटर नोएडा में पहले महिला को किया गोलियों से छलनी, फिर सड़क पर फेंकी लाश -

A G SHAH
0


रिपोर्ट राजेश कुमार यादव

ग्रेटर नोएडा  :  ग्रेटर नोएडा से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र में एक महिला की लाश मिली है। महिला की हत्या गोली मारकर की गई। इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

गोली मारकर महिला की हत्या

यह पूरा मामला दनकौर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक अट्टा गुजरान गांव के पास एक अज्ञात महिला की लाश मिली। महिला की उम्र करीब 30 वर्ष है। महिला की हत्या गोली मारकर की गई। अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है।

महिला की हत्या से पहले उसको प्रताड़ित किया

पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि कहीं और हत्या करने महिला की लाश को दनकौर थाना क्षेत्र में फेंका गया। इसके अलावा महिला के शरीर पर काफी गंभीर चोर मिली है। जिससे शक जाहिर किया जा रहा है कि महिला की हत्या से पहले उसको काफी प्रताड़ित किया गया। फिलहाल पुलिस सभी पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top