पति की मौत की खबर सुन पत्नी भी चल बसी…

A G SHAH
0


रिपोर्ट राजेश कुमार यादव

UP : हॉस्पिटल में भर्ती बीमार पति की हालत में सुधार की खबर सुन पत्नी बेहद खुश हो गई। अचानक कुछ ही पल बाद यह खबर आई कि उसका पति अब इस दुनिया में नहीं रहा। यह सुनते ही पत्नी सुंदरी बाला की भी सांसो की डोर टूट गई। उम्र के आखिरी पड़ाव में पति राजेश हलवाई के प्रति यह प्रेम की कहानी जिस किसी ने सुनी, वो दंग रह गये। दोनों पति-पत्नी की मौत की खबर से पूरे परिवार में तहलका मच गया। दोनों की अर्थी एक साथ निकली और एक साथ चिता सजी। दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। बड़े पुत्र भोला गुप्ता ने मां-बाप को मुखाग्नि दी। दिल को झकझोर देने वाला यह वाक्या यूपी के मधुरा के छाता कस्बे से सामने आया है।

मिली खबर के अनुसार, लगभग 59 साल के राजेश हलवाई की अचानक तबीयत बिगड़ गई। ज्यादा तबीयत खराब हो जाने पर उन्हें वृंदावन में रामकृष्ण परमहंस सेवा आश्रम अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी तबीयत में धीरे-धीरे सुधार होने लगा। दिन-रात सेवा में जुटी पत्नी जब यह सुनी कि सुबह में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जायेगी और घर आने वाले हैं। पत्नी बहुत खुश थी, हर किसी को यह बातें बता रही थी। लेकिन अस्पताल से छुट्टी होने से पहले भोर में उनकी मृत्यु हो गई। पति की मौत की खबर सुनकर एक घंटा बाद पत्नी सुंदरी बाला का ब्लड प्रेशर हाई हो गया और उसने भी दम तोड़ दिया। पति-पत्नी की मौत के बाद से मोहल्ले के लोग बेहद दुखी हैं।

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top