उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में लगा जनता दर्शन फरयादियों की हर समस्या का निस्तारण करें सम्बन्धित कर्मचारी:- एसडीएम विदुषी सिंह 20 शिकायतों में तीन का निस्तारण

A G SHAH . Editor in Chief
0


रिपोर्ट राजेश कुमार यादव

बल्दीराय,सुल्तानपुर  तहसील कार्यालय में जनता दर्शन प्रतिदिन आयोजित किया जा रहा है। फरयादियों की हर समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। उपजिलाधिकारी बल्दीराय विदुषी सिंह की अध्यक्षता में जनता दर्शन का आयोजन हुआ। जिसमें तहसील व ब्लॉक स्तर के अधिकारी मौजूद रहे।

उप जिलाधिकारी विदुषी सिंह ने बताया कि जनता दर्शन प्रतिदिन सुबह 10 बजे से 12 बजे तक लगाया जा रहा है। जनता दर्शन में सभी अधिकारी यहां मौजूद होंगे ताकि तहसील पर आने वाले फरियादी को तत्काल लाभ पहुंचाया जा सके। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को इसमें उपस्थित रहने के निर्देश दे दिए गए हैं। फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण यथाशीघ्र किया जा रहा है। 

मंगलवार को तहसील बल्दीराय में एसडीएम की अध्यक्षता में जनता दर्शन में 20 शिकायत कर्ता शिकायत लेकर पहुंचे। जिसमें से तीन शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही किया गया शेष शिकायतों का सम्बन्धित कर्मचारीयों को निर्देशित किया गया। इस  अवसर पर तहसीलदार घनश्याम भारतीय,नायब तहसीलदार गुलाब सिंह, थानाध्यक्ष बल्दीराय आरबी सुमन, सहित तहसील व ब्लाक कर्मचारी मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top