नवी मुंबई में नाबालिग लड़के के साथ 2 बार कुकर्म, 2 नाबालिग पड़ोसियों ने जबरदस्ती की, कहा- किसी को बताया तो जान से मार देंगे

A G SHAH
0

 


रिपोर्ट राजेश कुमार यादव

नवी मुम्बई

महाराष्ट्र के नवी मुंबई के उल्वे में एक 10 साल के लड़के के साथ उसके दो नाबालिग पड़ोसियों ने कुकर्म किया। यह घटना 5 अगस्त और 2 सितंबर को हुई। पड़ोसियों ने लड़के को धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो जान से मार देंगे। इस डर से लड़के ने कई दिनों तक ये बात छिपाए रखी।

हालांकि उसने अपने एक रिश्तेदार से ये घटना शेयर की। तब रिश्तेदार ने यह बात लड़के की मां को बताई, जिसके बाद मां ने कल शुक्रवार को नवी मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। नाबालिग आरोपियों की उम्र 15 साल और 16 साल है। फिलहाल पुलिस ने इन्हें हिरासत में नहीं लिया है।

नेशनल क्राइम रिपोर्ट ब्यूरो (NCRB) ने सोमवार (4 दिसंबर) को भारत में 2022 में हुए क्राइम की रिपोर्ट पेश की थी। इस रिपोर्ट के अनुसार, क्राइम केस दर्ज करने में महाराष्ट्र (उत्तर प्रदेश के बाद) दूसरे स्थान पर है। रेप के मामलों में चौथे नंबर पर आता है। महाराष्ट्र में 2022 में रेप के 2,904 मामले दर्ज किए गए थे। रेप के केस महाराष्ट्र से ज्यादा राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में दर्ज हुए थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top