रिपोर्ट राजेश कुमार यादव
नई दिल्ली
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने मंगलवार को श्रीलंका से अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 की मेजबानी छीन ली है। अब यह वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका में खेला जाएगा। यह फैसला आज ICC बोर्ड मीटिंग में किया गया। ICC ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में सरकार की दखलअंदाजी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। ICC के मुताबिक श्रीलंका बोर्ड में चल रही दिक्क्त की वजह से अंडर-19 विश्व कप 2024 की मेजबानी साउथ अफ्रीका को सौंपी गई है। वहीं ICC ने श्रीलंका बोर्ड को सस्पेंड करने के फैसले को अभी भी बरकरार रखा है। ICC ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को 10 नवंबर 2023 को सस्पेंड किया गया था। ICC के मुताबिक, सस्पेशन का असर श्रीलंका में क्रिकेट पर नहीं पड़ेगा और वहां क्रिकेट चलता रहेगा।