राजेश कुमार यादव की रिपोर्ट
बागपत में बेटी से दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी सौतेले पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने करीब दो महीने पहले कोतवाली में अपने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें महिला ने बताया कि उसकी दूसरी शादी थी तो वह अपनी बेटी समेत अन्य बच्चों को साथ लेकर आ गई थी। आरोप लगाया कि पति ने अपनी सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया और विरोध करने पर उसकी पिटाई कर घायल कर दिया। कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार शर्मा का कहना है कि सौतेली बेटी से दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।