विधायक सुल्तानपुर एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह आवास पर सुनी क्षेत्रवासियों की समस्याएं, किया निस्तारण। विकसित भारत संकल्प यात्रा शुभारंभ कार्यक्रम में हुए शामिल।

A G SHAH . Editor in Chief
0


रिपोर्ट राजेश कुमार यादव

सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह आज अपने कृषि विज्ञान केंद्र स्थित आवास पर क्षेत्र वासियों से रूबरू हुए। इस दौरान विनोद सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनी, साथ ही उनकी समस्याओं का निस्तारण करते नजर आए। इसके साथ ही विनोद सिंह ने कई समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित आलाधिकारियों को भी निर्देशित किया। यहां के बाद विधायक विनोद सिंह दुबेपुर ब्लॉक के कटावां गांव पहुंचे और यहां आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, कटावां प्रधान रिंकू सिंह, बहरौली प्रधान सोनू सिंह, बरियौना प्रधान शैलेंद सिंह, उत्तम सिंह, इंद्रमणि उपाध्याय सहित तमाम भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top