राम नाम के सहारे से दैहिक दैविक भौतिक तापों का नाश होता है : पागलदास जी महाराज

A G SHAH . Editor in Chief
0


रिपोर्ट राजेश कुमार यादव

सुल्तानपुर- तहसील क्षेत्र बल्दीराय में संचालित श्रीमती सुंदरा देवी शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में नौ दिवसीय संगीतमयी श्रीराम कथा का आयोजन किया गया है।कथा के पांचवे दिन कथा व्यास पागल दास जी महाराज ने कथा श्रवण कराते हुए बताया कि राम नाम के सहारे मात्र से ही दैहिक दैविक भौतिक सभी त्रय तापों का नाश होता है।आज कलयुग में प्रभु कहीं साक्षात रूप में आने वाले नही हैं।उनके नाम के प्रभाव से ही मानव को मोक्ष प्राप्ति होगी।सनातन में चढ़ावा नहीं समर्पण होता है।जिस दिन हमारे अंदर समर्पण का भाव आ जायेगा उस दिन हमे सुख शांति प्राप्त हो जायेगी।व्यक्ति के जींवन में सफलता ज्ञानी गुरु से मिलती है।इस लिए हर व्यक्ति को ज्ञानी पुरुष को अपना गुरु बनाना चाहिए।कथा व्यास पागलदास जी महाराज ने आज राम कथा के पांचवे दिन विश्वमोहनी लक्ष्मी जी के विवाह में नारद के मन मे भी विवाह की इच्छा जागृत होने की कथा का वर्णन किया।देवर्षि नारद व नारायण के बीच संवाद सहित भगवान नारायण से विवाह हेतु सुंदर रूप के मांगे जाने  की कथा का मनोहारी वर्णन किया।कब मिलिहौ राम चन्द्र अवधपुर के राजा,सँवली सुरतिया पर  मोर जिया लागा जैसे लोकमंगल के गीत भजन प्रस्तुत कर उपस्थित भक्तजनों का मन मोह लिया।इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य राकेश विक्रम सिंह,राजेश्वर प्रताप सिंह,दिलीप सिंह,डॉ सुधांशु सिंह,डॉ यशवंत सिंह,अजय कुमार सिंह,डॉ दिग्विजय सिंह,गुड्डू सिंह,जितेंद्र सिंह,शिव मोहन सिंह मुन्ना,डॉ अशोक कुमार सिंह,राज कुमार सिंह सादीपुर,पूर्व प्रमुख बल्दीराय श्रीमती दया सिंह,कृष्ण देव सिंह,रण विजय सिंह सहित क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।कथा का आयोजन क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी,शिक्षाविद श्री सिंहराय भाले सुल्तान स्नातकोत्तर महाविद्यालय के संस्थापक रवींद्र प्रताप सिंह द्वारा किया गया है।कथा के समापन पर समाजसेवी दिलीप सिंह व डॉ सुधांशु सिंह द्वारा कथा में मौजूद तीन सौ से अधिक लोंगों को श्रीमद्भागवत गीता पुस्तक का वितरण भी मंच से किया गया।कथा में व्यवस्थापक ग्राम प्रधान हलियापुर प्रतिनिधि गब्बर सिंह व पूर्व प्रमुख रज्जब अली ने सभी का स्वागत अभिनन्दन किया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top