21000 दीपो से जगमगाया सूरजकुंड धाम संस्कृति के संरक्षण में संस्कार भारती की महत्वपूर्ण भूमिका:महापौर संस्कार भारती गोरक्ष प्रांत द्वारा आयोजित हुआ दीपोत्सव

A G SHAH . Editor in Chief
0


रिपोर्ट राजेश कुमार यादव

गोरखपुर हर वर्ष की तरह इस बार भी सूरजकुंड धाम सरोवर पर दीपोत्सव का आयोजन किया गया। संस्कार भारती गोरक्ष प्रांत द्वारा आयोजित इस दीपोत्सव में सरोवर पर एक साथ जले हजारों दीपों ने जमीन पर सितारों के उतरने का एहसास कराया।

आयोजन को देखते हुए सुबह से ही लोगों के आने का सिलसिला शुरू हुआ। और कुछ ही घंटे में समूचे सरोवर को दीपों से सजा दिया गया। शाम 5:25 बजे पूरे विधि विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महाआरती की गई।

 इस अवसर पर मुख्य यजमान के रूप में महापौर डा मंगलेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश व्यापार कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष पुष्प दंत जैन, संस्कार भारती के संरक्षक हरिप्रसाद सिंह एवं नगर के गणमान्य नागरिकों ने मां गंगा की आरती उतारी।

तत्पश्चात दीप जलाने का कार्यक्रम शुरू हुआ देखते ही देखते समूचा सूरजकुंड धाम सरोवर परिसर दीपों से जगमग हो गया। गोरख प्रांत की अध्यक्ष डॉक्टर श्रीमती मिथिलेश तिवारी ने आगंतुकों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि महापौर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि

संस्कृति के संरक्षण में संस्कार भारती की महत्वपूर्ण भूमिका है। संस्कार भारती इस कार्य को लंबे समय से करते आ रही है।

संस्था के संरक्षक हरिप्रसाद सिंह ने कहा कि संस्कार भारती इस सरोवर पर विगत 28 वर्षों से दीप उत्सव का आयोजन करती आ रही है जितना सहयोग संस्था के सदस्यों का होता है उसे कहीं अधिक यहां के स्थानीय लोग इस आयोजन को पूर्ण करने में अपनी सहभागिता प्रदर्शित करते है। पुष्पदंत जैन ने कहा कि संस्कार भारती यहां लंबे समय से दीपोत्सव का आयोजन करती आ रही है ऐसे अवसर पर महानगर की उदीयमान कलाकारों को भी मंच देने का को कार्य करती है वो सराहनीय है।

दीपोत्सव का शुभारंभ मां गंगा की आरती से हुई तत्पश्चात कलाकारों ने संस्था का ध्येय गीत प्रस्तुत किया। इसी क्रम में अनुशांत मिश्रा, सुनीषा श्रीवास्तव ने भजन गाकर वातावरण को और ही सुंदर बना दिया।

संचालन रीता देवी ने तथा आभार ज्ञापन कोषाध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर रीना जायसवाल, डा आशीष, डा वीके सिंह, अजीत प्रताप, संतोष मणि त्रिपाठी, कनकलता मिश्रा, विवेक श्रीवास्तव, अनूप अग्रवाल, रामकृष्ण, जितेंद्र सैनी, प्रवीण श्रीवास्तव, अरविंद चौरसिया, प्रहलाद खरे, श्याम मोहन अग्रवाल, राजकरण, विवेक अस्थाना, समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top