मिशन 2024 में हर बूथ पर खिलाना होगा कमल : मीना चौबे नये व छूटे मतदाता बनाने के लिए भाजपा चलाएगी घर-घर संपर्क अभियान

A G SHAH . Editor in Chief
0


रिपोर्ट राजेश कुमार यादव

सुल्तानपुर- मिशन 2024 में हर बूथ पर कमल खिलाना होगा।इसके लिए कार्यकर्ता पूरी तन्मयता से जुट जाए।पार्टी वोटर महाभियान के तहत नये व छूटे वोटर बनाने के लिए 25 नवम्बर से 3 दिसम्बर तक घर-घर संपर्क अभियान चलायेगी।यह बाते भाजपा प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी मीना चौबे ने पार्टी जिला कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष डा.आरए वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित वोटर चेतना महाअभियान कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही।उन्होंने कहा पार्टी ने हर बूथ पर 50 प्रतिशत से आधिक वोट हासिल करने का लक्ष्य रखा है।इसके लिए  हर बूथ पर जाकर जमीनी स्तर पर काम करना है।उन्होंने आगामी 26 तारीख को हर बूथ व सेक्टर पर मन की बात सुनने का आह्वान किया।मन की बात के क्षेत्रीय संयोजक व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कन्हैया लाल गुप्ता ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम अति महत्वपूर्ण कार्यक्रम है।जिले के सभी 26 मण्डल अध्यक्ष हर बूथ पर मन की बात कार्यक्रम सुनने के लिए रणनीति बना ले।भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.आरए वर्मा ने बैठक की प्रस्तावना रखी और आये हुए कार्यकर्ताओं का धन्यवाद व आभार प्रकट किया।उन्होंने जिला प्रभारी को आश्वस्त किया कि जनपद पार्टी नेतृत्व द्वारा दिए गए हर अभियानों व कार्यक्रमों में हमेशा प्रथम स्थान पर रहेगा।इसके पहले नवनियुक्त जिला प्रभारी व प्रदेश मंत्री मीना चौबे के प्रथम जनपद आगमन पर एनएच - 56 ढाबा महानपुर में जिलाध्यक्ष की अगुवाई में पूर्व जिलाध्यक्ष डाॅ सीताशरण त्रिपाठी, नपा अध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल, सहकारी बैंक अध्यक्ष योगेन्द्र प्रताप सिंह,नगर पालिका अध्यक्ष आनन्द जायसवाल,आनन्द द्विवेदी,पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी, संजय त्रिलोकचन्दी, संजय सोमवंशी, सुनील वर्मा,शिवाकांत मिश्रा,प्रदीप शुक्ला, युवा मोर्चा अध्यक्ष चन्दन नारायण सिंह, गोविन्द तिवारी टाड़ा, रामेन्द्र प्रताप सिंह, धर्मेन्द्र द्विवेदी, जंग बहादुर सिंह, दिनेश चौरसिया,मंडल अध्यक्ष बल्दीराय मुकेश अग्रहरि आदि ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।वोटर चेतना कार्यशाला में पूर्व जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू,विधायक राजेश गौतम,सुमन सिंह, ज्ञान प्रकाश जायसवाल,घनश्याम चौहान,कृपाशंकर मिश्रा,आलोक आर्या, धर्मेंद्र कुमार,आशीष सिंह,विवेक सिंह विपिन,सुभाष चंद्र, भावना सिंह,राम नारायन उपाध्याय, बबिता तिवारी, विनोद सिंह,राजित राम, जगदीश चौरसिया, राजेश सिंह,नरेंद्र सिंह,मनोज मौर्या डॉ राम जी गुप्ता, आज़ादर हुसैन,डावर खान,मंडल अध्यक्ष पीपर गांव प्रदीप पांडे दादा, कुड़वार मंडल अध्यक्ष महावीर श्रीवास्तव सहित मण्डल अध्यक्ष व मण्डल प्रभारी आदि मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top