भारतीय मजदूर किसान संगठन अ भारत के द्वारा बताया गया। कि दहिसर से लेकर गोरेगांव तक अवैध ऑनलाइन लॉटरी माफिया काफी सक्रिय है।संगठन को प्राप्त जानकारी के अनुसार सिर्फ दहिसर बोरीवली में 300 से ज्यादा अवैध ऑनलाइन लॉटरी की दुकान और 3 से 4 अलग अलग कंपनी चल रही है।जिसकी कई बार शिकायत पोलिस प्रशासन,तहसीलदार,और माननीय जिलाधिकारी महोदय से लिखित रूप से की गई है।लेकिन आज भी खुलेआम अवैध ऑनलाइन लॉटरी माफिया गरीब मजदूर के साथ आर्थिक लूट कर रहे है।जो कि उचित नहीं है।माननीय तहसीलदार बोरीवली के द्वारा भी ऑनलाइन लॉटरी का कारोबार करने वालो पर कार्यवाही का आदेश हुआ है।लेकिन सिर्फ कागज पर ही है।जो कि निंदनीय है।स्थानीय प्रशासन ऑनलाइन लॉटरी करने वालो पर कार्यवाही क्यों नहीं कर रहा है।ये जांच का विषय है। जब माननीय तहसीलदार महोदय के आदेश का पालन स्थानीय प्रशासन नही कर रहा है।तो आम जनता के साथ प्रशासन क्या करता होगा।संगठन के द्वारा बताया गया कि महाराष्ट्र में आदर्श आचार संहिता लगी है।अवैध ऑनलाइन लॉटरी के मध्य से चुनाव के समय मतदाता को लुभाने की कोशिश की जा सकती है।अवैध ऑनलाइन लॉटरी तत्काल बंद होना चाहिए।