रिपोर्ट राजेश कुमार यादव
चिन्मय मिशन जैन के तत्वाधान में गुरुदेव चिन्मयानंद जी के 108वे चिन्मय जयंती महोत्सव पर 108 साधकों ने गुरुदेव पादुका पूजन किया। चैलेंजर कॉलेज के स्वर्ण जयंती हाल में 108 साधकों ने गुरुदेव के चित्र और पादुकाओं का गुरुदेव के 108 नाम उच्चारण से पुष्प, चावल से पूजन किया। यह पूजन यज्ञ आश्रम केंद्र के आचार्य ब्रह्माचारी राघवेंद्र चैतन्य के सानिध्य में किया गया। इस अवसर पर सचिव इंजीनियर मुकेश गुप्ता ने सभी विशिष्ट मेहमानों का स्वागत कर दीप प्रज्वलन के लिए आमंत्रित किया। दीप प्रज्वलन श्री कुमार संतोष राय, श्रीमती सविता मेनन, अरिंदम घोष, अध्यक्ष डॉ. आमिर गुलाटी, डॉ. अशोका अरोड़ा, डॉ. अशोक सक्सेना, श्रीमती चंद्रोरा एआर, वरिष्ट शोभा रजनी गुप्ता, सचिव मुकेश गुप्ता। उल्लेखनीय है कि गुरुदेव के विराट व्यक्तित्व और सनातन संस्कृति विकास कार्य को देखते हुए भारत सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपनी सौवीं जयंती पर ₹100 का और ₹10 का नोट जारी किया था। विशिष्ट अतिथि श्री संतोष कुमार राय, श्रीमती सविता मेनन, अरिंदम घोष द्वारा गुरुदेव की जीवनी पर प्रकाश डाला गया। अरिंदम जी ने भागवत गीता के गुरुदेव की प्रेरणा से उनके जीवन उपयोगी सिद्धांतों को बताया। सविता मेनन जी ने चिन्मय मिशन प्रतिपादित मातृ पूजन एवं युवा शक्ति के ऊर्जा उपयोगिता के बारे में बताया। श्री एस के राय जी ने गुरुदेव की राष्ट्र निर्माण की परिकल्पना और भारतीय ज्ञान परंपरा पर प्रकाश डाला। डॉ. राम राम गुलाटी, डॉ. अशोक सपेरे, अवेअर अरोरा, हरीश अग्रवाल आदि ने आरती किताबों में भाग लिया। अभिलाषा, यश द्वारा कि ईश आह्वान गीत गाया गया। इस अवसर पर अनेक गुरुदेव से प्रभावित लोगों ने अपने-अपने संबोधन मार्ग पर संकल्प लिया। इस अवसर पर श्रीमती रजनी गुप्ता, प्रकाश गुप्ता, विष्णु जैन, एपी गुप्ता, जोसेफ सिरोठिया, वीके सेठ, एसपी रजनी गुप्ता, एसपी गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, जगदीश गुप्ता, श्री एसएस सरावगी, श्रीमती कांति गुप्ता, श्रीमती नूपुर सक्सेना, मेघना गुप्ता , विनय गुप्ता, शीला गुप्ता के साथ बाल विहार के सदस्य, शिवानी, आयुष, शिवम, जिज्ञासा, अभिलाषा, मनीष आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सचिव इनो मुकेश गुप्ता ने गुरुदेव की जीवनी में संपूर्ण सनातन क्रांति का उल्लेख किया है। संरक्षक डॉ. अशोक सक्सेना द्वारा सभी अगुंतको को धन्यवाद दिया गया।