मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: PM बोले- मोदी को दुश्मन नंबर 1 मानती हैं ममता; बेंगलुरु के कैफे में बम ब्लास्ट; कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 25.50 रुपए महंगा

A G SHAH
0


रिपोर्ट राजेश कुमार उदव

हुबली

🙏नमस्कार

कल 2 बड़ी खबरें रहीं। बेंगलुरु के कैफे में बम ब्लास्ट हुआ, तो मोदी और ममता की सवा दो महीने बाद मुलाकात हुई। इससे पहले PM मोदी ने दिन में बंगाल के हुगली में एक जनसभा को संबोधित किया। कहा कि ममता, मोदी को दुश्मन नंबर 1 मानती हैं।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज का प्रमुख इवेंट, जिस पर रहेगी नजर...

PM नरेंद्र मोदी के बंगाल दौरे का दूसरा दिन है। मोदी नादिया जिले के कृष्णानगर में सभा को संबोधित करेंगे। शाम को वह बिहार का दौरा करेंगे।

अब कल की बड़ी खबरें...

1. बेंगलुरु के रामेश्‍वरम कैफे में IED ब्लास्ट, 9 लोग घायल; एक शख्स बैग छोड़कर गया था, उसमें धमाका हुआ

बेंगलुरु के रामेश्‍वरम कैफे में शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे बम विस्‍फोट हुआ, जिसमें 9 लोग घायल हो गए। शुरुआती खबर में इसे सिलेंडर ब्लास्ट बताया गया, लेकिन शाम 5 बजे सीएम CM सिद्धारमैया खुद सामने आए और धमाके की जानकारी दी। उन्होंने बताया- यह एक लो इंटेंसिटी का IED ब्लास्ट था। एक शख्स कैफे में बैग छोड़कर गया, उसी में विस्फोट हुआ। इससे पहले बेंगलुरु में 2008 में 9 सीरियल ब्लास्ट हुए थे। इनमें एक व्यक्ति की मौत हुई थी।

धमाके वाली जगह से क्या मिला: कैफे में धमाके वाली जगह से बैटरी, जला हुआ बैग और कुछ आईडी कार्ड मिले हैं। राज्य के गृहमंत्री ने कहा- धमाका एक सिटिंग एरिया में हुआ। डिप्टी CM डीके शिवकुमार ने बताया कि टाइमर से धमाका किया गया। दोपहर करीब 12 बजे एक 30 साल का शख्स बैग लेकर यहां आया था। फिर उसने टोकन लिया और सूजी की इडली खाई और बैग रख यहां से चला गया।

रामेश्वरम कैफे क्यों है खास: यह कैफे बेंगलुरु में अपने डोसा के लिए काफी फेमस है। इसकी शहर में कई ब्रांच हैं। कैफे की स्थापना साल 2022 में हुई थी। यहां सुबह 6ः30 बजे से दोपहर 1ः00 बजे तक काफी भीड़ रहती है।


2. PM मोदी दो दिन के बंगाल दौरे पर: हुगली में बोले- ममता मुझे दुश्मन नंबर-1 मानती हैं

मोदी 2 दिन के दौरे पर शुक्रवार 1 मार्च की दोपहर बंगाल पहुंचे। हुगली के आरामबाग में सभी की। यहां संदेशखाली केस का जिक्र कर ममता सरकार को घेरा। संदेशखाली यहां से 150 किमी की दूरी पर है। मोदी ने कहा, 'मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मुझे दुश्मन नंबर-1 मानती हैं। आज बंगाल की जनता मुख्यमंत्री दीदी से पूछ रही है- उनके लिए कुछ लोगों का वोट आपके लिए संदेशखाली की पीड़ित महिलाओं से भी ज्यादा हो गया। आपको शर्म आनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि हमारे नेताओं ने लाठियां खाईं, मुसीबत झेली। तब कहीं जाकर बंगाल पुलिस को आपकी ताकत के सामने झुककर उस आरोपी (शेख शाहजहां) को गिरफ्तार करना पड़ा। ये करीब दो महीने फरार रहा। कोई तो होगा, जो उसको बचा रहा होगा। क्या ऐसी TMC को माफ करेंगे। यहां मांओं-बहनों के साथ जो हुआ है, उसका बदला लेंगे। हर चोट का जवाब वोट से देना है।

PM ने जनसभा के लिए आरामबाग क्यों चुना: यह हुगली लोकसभा क्षेत्र में आता है। 2019 के चुनाव में भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी मामूली वोट के अंतर से चुनाव जीती थीं। 2021 में जब राज्य में विधानसभा चुनाव हुए तो हुगली की 7 विधानसभा सीटों में से चार पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। इसके अलावा आरामबाग से संदेशखाली की दूरी सिर्फ 150 किमी है।

संदेशखाली का पूरा मामला समझिए: पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले के संदेशखाली में महिलाओं ने तृणमूल कांग्रेस के (TMC) नेता शेख शाहजहां और उसके सहयोगियों पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। हाईकोर्ट की फटकार पर पुलिस ने 29 फरवरी को 55 दिन बाद मुख्य आरोपी शेख शाहजहां को अरेस्ट किया था।

3. फरवरी में GST से ₹1.68 लाख करोड़ का कलेक्शन: यह पिछले साल से 12.5% ज्यादा

सरकार ने फरवरी-2024 में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स यानी GST से 1.68 लाख करोड़ रुपए जुटाए हैं। यह एक साल पहले यानी फरवरी 2023 के मुकाबले 12.5% ज्यादा है। तब GST से 1.49 लाख करोड़ रुपए जुटाए गए थे।

12वीं बार कलेक्शन 1.5 लाख करोड़ से ऊपर: लगातार 12वीं बार ऐसा हुआ है कि रेवेन्यू कलेक्शन 1.5 लाख करोड़ से ऊपर रहा है। अब तक सबसे ज्यादा GST कलेक्‍शन अप्रैल 2023 में हुआ था, तब यह आंकड़ा 1.87 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया था। इसके अलावा लगातार 23 महीने से देश का GST कलेक्‍शन 1.4 लाख करोड़ रुपए से ऊपर बना हुआ है।

2017 में लागू हुआ था GST: GST एक इनडायरेक्ट टैक्स है। इसे वैराइटी ऑफ प्रीवियस इनडायरेक्ट टैक्स (VAT), सर्विस टैक्स, परचेज टैक्स, एक्साइज ड्यूटी और कई इनडायरेक्ट टैक्स को रिप्लेस करने के लिए 2017 में लागू किया गया था। GST में 5, 12, 18 और 28% के चार स्लैब हैं।

4. अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री वेडिंग सेलिब्रेशन, बॉलीवुड-खेल जगत की हस्तियां पहुंची

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन का शुक्रवार को पहला दिन था। सुबह 11 बजे सभी मेहमानों का स्वागत समारोह रखा गया। शाम 5.30 बजे इवेंट ‘एन इवनिंग इन एवरलैंड’ शुरू हुआ। इसके लिए सभी मेहमानों ने एलिगेंट कॉकटेल थीम बेस्ड ड्रेस पहनी। इसके बाद अंबानी परिवार ने एक वेलकम स्पीच दी। रात में एक फैशन आयोजित हुआ। पॉप स्टार रिहाना ने परफॉर्मेंस दी। इसके बाद डिनर पार्टी हुई।

3 मार्च तक के इवेंट में क्या-क्या: 2 मार्च को ए वॉक ऑन द वाइल्डसाइड नाम से इवेंट होगा, जिसमें ड्रेस कोड जंगल फीवर है। आखिरी दिन यानी 3 मार्च को दो इवेंट होने हैं। इसमें पहले इवेंट का नाम टस्कर ट्रेल्स है, जिसमें लोग कैजुअल ड्रेस में नजर आएंगे। फाइनल इवेंट Hastakshar है, जिसमें मेहमान भारतीय परिधान में नजर आएंगे।

अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग जामनगर में क्यों: नीता अंबानी ने बताया- बच्चों का बचपन यहां बीता, उन्हें परिवार की जड़ों से जोड़े रखना चाहती हूं। बिजनेस के चलते मुंबई में रहने की वजह से कुछ चीजें पीछे छूट गई थीं, जिनसे मैं दुनिया को वाकिफ कराना चाहती थी।

5. BCCI की सख्ती पर बोले कपिल देव: कुछ लोगों को तकलीफ होने दो; घरेलू क्रिकेट बचाना जरूरी

पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के घरेलू क्रिकेट खेलने की सख्ती के फैसले का समर्थन किया है। कपिल ने कहा- एनुअल सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिलने से खिलाड़ियों को तकलीफ होगी तो होने दो, क्योंकि देश से बढ़कर कोई नहीं है।

2 दिन पहले अय्यर-किशन कॉन्ट्रैक्ट से बाहर: BCCI ने 2 दिन पहले जारी एनुअल कॉन्ट्रैक्ट से उन क्रिकेटर्स को बाहर कर दिया, जो घरेलू क्रिकेट छोड़कर IPL की तैयारियों में जुटे हुए थे। इनमें श्रेयस अय्यर और इशान किशन जैसे नाम शामिल हैं।

6. महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A की सीट शेयरिंग फाइनल, जल्द होगा आधिकारिक ऐलान

महाराष्ट्र में I.N.D.I.A की तीन पार्टियों के बीच 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग पर बात बन गई है। तीनों पार्टियां महाविकास अघाड़ी अलायंस के तहत महाराष्ट्र में एक साथ हैं। सीट शेयरिंग को लेकर एक-दो दिन में आधिकारिक घोषणा हो सकती है।

बंटवारे में किस पार्टी को कितनी सीट: राज्य की 48 लोकसभा सीटों में से उद्धव ठाकरे की शिवसेना 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस को 18 और शरद पवार की NCP को 10 सीटें मिली हैं। सूत्रों की मानें तो रीजनल पार्टी वंचित बहुजन अगाड़ी (VBA) को शिवसेना (उद्धव गुट) के हिस्से से दो सीटें मिलेंगी। VBA ने पहले 5 सीटों की मांग की थी। इसके अलावा निर्दलीय राजू शेट्टी को शरद पवार की पार्टी का समर्थन मिलेगा।

7. BJP ने स्टालिन को चीनी भाषा में बर्थडे विश किया: लिखा- यह CM को पसंद

तमिलनाडु भाजपा ने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को उनके जन्मदिन पर शुक्रवार को चाइनीज भाषा में बर्थडे विश किया। भाजपा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर स्टालिन का एक पोस्टर शेयर किया। इसके कैप्शन में लिखा- भाजपा की ओर से CM स्टालिन को उनकी पसंदीदा भाषा में जन्मदिन की शुभकामनाएं।

भाजपा ने ऐसा क्यों किया: दरअसल, 28 फरवरी को PM नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु में ISRO के दूसरे रॉकेट लॉन्च पैड की नींव रखी थी। इसी दिन राज्य की DMK सरकार के पशुपालन मंत्री अनिता राधाकृष्णन ने स्थानीय अखबारों में एक ऐड जारी किया। इसमें रॉकेट पर भारत की जगह चीन का झंडा लगा था।

DMK ने माफी भी मांगी: विवाद बढ़ने के बाद अनिता राधाकृष्णन ने गुरुवार को अपनी गलती मानी। उन्होंने कहा- रॉकेट लॉन्च पैड की स्थापना के विज्ञापन को लेकर हमसे छोटी सी गलती हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत वाले विज्ञापन में चीन के झंडे की तस्वीर उन लोगों की गलती थी, जिन्होंने इसे डिजाइन किया था। विज्ञापन पर हमारा भी ध्यान नहीं गया।.

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में

1. बिजनेस: कॉमर्शियल गैस सिलेंडर आज से 25.50 रुपए महंगा: KYC न होने पर फास्टैग हो जाएगा डीएक्टिवेट, एक मार्च से हुए 3 बड़े बदलाव 

2. नेशनल: तंबाकू कंपनी पर रेड, 100 करोड़ की कारें मिलीं: इसमें रोल्स-रॉयस, लैंबोर्गिनी और फेरारी; 5 करोड़ कैश, 100 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी गई 

3. नेशनल: महादेव सट्‌टा ऐप का मेन ऑपरेटर भोपाल में गिरफ्तार: आज ला सकते हैं रायपुर; ED ने जब्त की हवाला ऑपरेटर की 580 करोड़ की संपत्ति 

4. नेशनल: हिमाचल CM और सारे मंत्री अचानक विधानसभा पहुंचे: सुक्खू बोले- ऑपरेशन लोटस नहीं चलेगा; बागियों को काला नाग बताया, अब कैदी बनकर बैठे 

5. नेशनल: MP, UP, पंजाब-हरियाणा में बारिश: हिमाचल में बर्फबारी, राजस्थान में बिजली गिरने से छह लोगों की मौत 

6. इंटरनेशनल: मॉस्को में पुतिन विरोधी नेता नवलनी का अंतिम संस्कार: गिरफ्तारी के डर के बीच हजारों लोग शामिल हुए, 'पुतिन बिना रूस' के नारे लगाए 

7. इंटरनेशनल: थाइलैंड ने भारत विरोधी बयान देने वाले राजदूत को हटाया: ऐंबैस्डर ने WTO में कहा था- भारत सब्सिडी पर चावल खरीदकर एक्सपोर्ट कर रहा 

8. बिजनेस: पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर ₹5.49 करोड़ का जुर्माना: मनी लॉन्ड्रिंग केस में कार्रवाई; इनके बिजनेस नेटवर्क पर ऑनलाइन गैम्बलिंग का भी आरोप 

अब खबर हटके...

इंग्लैंड में महिला को 125 साल पुराना सिक्का मिला, टाइम कैप्सूल में सिगरेट और सालों पुराना न्यूजपेपर भी

इंग्लैंड के विल्टशायर में रहने वाली मैडलिन गुडविन को अपने घर के नीचे 125 साल पुराना सिक्का मिला। यह सिक्का एक टाइम कैप्सूल में रखा हुआ था, जोकि सीढ़ियों के नीचे फर्श के अंदर छुपा था। कैप्सूल के अंदर सिक्के के अलावा एक टोपी, सिगरेट का पैकेट, एक डीवीडी और 2007 का न्यूजपेपर रखा हुआ था। महिला ने बताया, उसने यह घर करीब 17 साल पहले खरीदा था और यह सारा सामान पिछले मकान मालिक का है।

भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं

1. जस्टिन बीबर के नाम 39 वर्ल्ड रिकॉर्ड: पागलखाने में रहीं मां, भारत में हुए कॉन्सर्ट में साथ लाए थे पर्सनल सोफा-फ्रिज

2. पंथ- यहां चढ़ावे में चढ़ता हवाई जहाज: विदेशों से मन्नत मांगने आते हैं लोग; फल और बादाम का लंगर

3. ईरानी सुप्रीम लीडर खुद को बताते हैं पैगंबर का दूत: खामेनेई ने कहा था- भारत सरकार मुस्लिमों का नरसंहार बंद करे; 5 सबसे विवादित किस्से

4. दिल्ली दंगा…4 साल बाद भी 85% केस कोर्ट में अटके: आरोपी इशरत बोलीं- बिना सबूत मुझे देशद्रोही बनाया, पुलिस आतंकी कहती थी

5. भाई गैंगस्टर बना तो 10वीं के बाद घर छोड़ा: राजेश जैस बोले- स्कूल ड्रेस खरीदने के लिए पान बेचे, सांप का करतब दिखाकर पैसे मांगे

6. स्पॉटलाइट- पाकिस्तान पर इंडिया की ‘वॉटर स्ट्राइक’: पड़ोसी ने लगाया पानी के आतंकवाद का इल्जाम, भारत ने क्यों लिया ये फैसला

7. भास्कर एक्सप्लेनर-हिमाचल में कांग्रेस सरकार पर क्या अब भी खतरा: BJP को सरकार गिरने का भरोसा क्यों है; आगे क्या विकल्प

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए SCTV NEWS        …

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top