रिपोर्ट राजेश कुमार यादव
गोरखपुर
बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट कार्यकारिणी के चुनाव में गिरजेश मणि त्रिपाठी महामंत्री निर्वाचित घोषित किए गए। अध्यक्ष पद की मतगणना उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में रोकी गई है।
परिणाम की घोषणा करते हुए एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राधेश्याम पांडेय, सदस्य हरि प्रकाश मिश्र, अरविंद पाण्डेय, एम.पी. सिंह व नरसिंह शर्मा ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से हुआ। केवल बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा जारी सी.ओ.पी. कार्डधारक को ही वैध मतदाता बनाया गया था। कुल तीन हजार एक मतदाताओं में से दो हजार चार सौ तिहत्तर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मंत्री पद पर 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। जिसमें से गिरिजेश मणि त्रिपाठी सर्वाधिक एक हजार तीन सौ ग्यारह मत प्राप्त कर विजई घोषित किए गए। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी अनुज अस्थाना को 267 मत मिले। एल्डर्स कमेटी ने बताया कि अन्य पदों की मतगणना अगले दिन होगी। पूर्व विधानपरिषद सदस्य विनोद पांडेय, प्रदेश बार काउन्सिल के सदस्य मधुसूदन त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष राकेश दूबे, पद्माकर दत्त तिवारी, कृष्ण बिहारी दूबे, अध्यक्ष मनोज पाण्डेय, मंत्री धीरेंद्र द्विवेदी, बृज बिहारी लाल श्रीवास्तव, अशोक नरायन धर दूबे, सुभाष शुक्ल, कमल शंकर पति त्रिपाठी, शंभू दूबे, जितेंद्र धर दूबे, धर्मेन्द्र मिश्र, जिला अधिवक्ता एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रामाश्रय त्रिपाठी, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, रत्नेश्वर शुक्ल, प्रमोद पाण्डेय, भास्कर दूबे, गया नारायण लाल श्रीवास्तव, मुन्नीलाल यादव ने निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।